ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

पटना में हत्या की सनसनीखेज घटना: युवक को पीट-पीटकर मार डाला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Patna Crime News: पटना में बेखौफ अपराधियों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में मजदूर दिवस के दिन एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। राजा पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मानपुर निवासी 31 वर्षीय शिव शंकर चौहान के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था।


परिजनों के अनुसार, शिव शंकर गुरुवार रात परिवार के साथ शादी की तैयारियों में जुटा था। घर में खुशी का माहौल था, मेहंदी और अन्य रस्में चल रही थीं। रात करीब 2 बजे सभी सो गए। सुबह करीब 4 बजे शिव शंकर चाय पीने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा।


सुबह लगभग 6 बजे परिजनों को सड़क किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो वह शिव शंकर ही थे। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।


घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 5 बदमाश और एक महिला शिव शंकर को गली में दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीट रहे हैं। हालांकि, इस हमले के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों का कहना है कि जिस इलाके में वारदात हुई, वहां पास में हल्दी की रस्म चल रही थी और उसी दौरान यह घटना घटी।


मृतक के पीछे पत्नी अर्चना देवी और दो छोटे बच्चे—5 साल का बेटा और 9 साल की बेटी—हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम के साथ जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता