ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

पटना में थाने के सामने अपराधियों ने बैंक अधिकारी से छीना मोबाइल, त्योहार में अलर्ट पर है पुलिस

PATNA : त्योहारों के इस मौसम में पटना पुलिस अलर्ट पर है। धनतेरस के दिन में पटना पुलिस ने मुस्तैदी का दावा किया था लेकिन राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि थाने के स

पटना में थाने के सामने अपराधियों ने बैंक अधिकारी से छीना मोबाइल, त्योहार में अलर्ट पर है पुलिस
Editor
2 मिनट

PATNA : त्योहारों के इस मौसम में पटना पुलिस अलर्ट पर है। धनतेरस के दिन में पटना पुलिस ने मुस्तैदी का दावा किया था लेकिन राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि थाने के सामने बैंक अधिकारी से अपराधियों ने मोबाइल छीन ली। मामला जक्कनपुर थाने का है। थाने से थोड़ी ही दूरी पर बैंक अधिकारी को अपराधियों ने घेर लिया और फिर कनपटी पर पिस्टल सटाकर मोबाइल और पर्स छीन ली। 


बैंक अधिकारी समरेश कुमार के मुताबिक मंगलवार की रात किसी काम से वह जक्कनपुर आए थे। रात तकरीबन 8 बजे जैसे ही वह थाने से थोड़ी ही दूरी पर चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। एक अपराधी ने उनके सिर में पिस्टल सटा दी और मोबाइल और पर्स छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े आराम से निकल गए। बैंक अधिकारी समरेश कुमार के मुताबिक अपराधियों ने अपने चेहरे भी नहीं ढंके थे।


बैंक अधिकारी ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर गश्ती टीम भी पहुंची लेकिन तब तक अपराधी निकल चुके थे। जक्कनपुर थाना प्रभारी सुदामा प्रसाद के मुताबिक पुलिस से इस मामले में सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। आपको बता दें कि सोमवार को ही जक्कनपुर में नए थानेदार ने कामकाज संभाला है। इसके पहले जो थाना प्रभारी थे उनके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने कार्रवाई की थी।