ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

पटना में तत्काल टिकट के लिए फायरिंग, दो भाई घायल

PATNA : बिहार में अब तत्काल टिकट के लिए गोलियां चलने लगी है। घटना दानापुर रेलमंडल के बिहटा स्टेशन की है। इस घटना में एक शख्स घायल हो गया। घायल शख्स का भाई भी मारपीट के दौरान

पटना में तत्काल टिकट के लिए फायरिंग, दो भाई घायल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब तत्काल टिकट के लिए गोलियां चलने लगी है। घटना दानापुर रेलमंडल के  बिहटा स्टेशन की है। इस घटना में एक शख्स घायल हो गया। घायल शख्स का भाई भी मारपीट के दौरान ज़ख्मी हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।



सूचना पाकर रेलवे और बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अपराधी मौके से भाग निकला था। पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को बिहटा के रेफरल अस्पताल में एडमिट कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है अउ जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 



घायलों में बिहटा के लई के स्वर्गीय मोहम्मद जफर इकबाल खान के 25 साल के बेटे मोहम्मद मोदरिस और 21 साल के बेटे मोहम्मद मोज्जामिल शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक़ रविवार को बिहटा स्टेशन के टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट देने के लिये लंबी लाइन लगी हुई थी। अचानक वहां मुंह में गमछा बांधे 6 लोग पहुंचे और लाइन में लगे मोहम्मद मोदरिस को धक्का देकर खुद टिकट लेने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मोहम्मद मोदरिस के साथ मारपीट शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब अपराधी ने मोहम्मद मोदरिस को गोली मार दी और फिर खुद मौके से भाग निकला।