ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

पटना में शराब पीकर ड्यूटी कर रहे 2 पुलिस वाले गिरफ्तार, SP ने भेजा जेल

PATNA : राजधानी पटना में दो पुलिस वाले शराब के नशे में पकड़े गए. बाद में जब जांच की गई तो दोनों नशे में धुत पाए गए. नशे में होने की पुष्टि के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ग

पटना में शराब पीकर ड्यूटी कर रहे 2 पुलिस वाले गिरफ्तार, SP ने भेजा जेल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में दो पुलिस वाले शराब के नशे में पकड़े गए. बाद में जब जांच की गई तो दोनों नशे में धुत पाए गए. नशे में होने की पुष्टि के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 


मामला गोपालपुर थाना का है. यहां दो चौकीदार शराब के नशे में पकड़े गए. चौकीदार की पहचान सोनागोपालपुर के मनोज कुमार और बैरिया के विनय कुमार के रूप में हुई है. सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली की ड्यूटी कर रहे दो चौकीदार शराब के नशे में थे. फौरन उसे जांच का आदेश दिया गया जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया. दोनों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 


जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार और विनय कुमार शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे. इसकी भनक पुलिस के वरीय पदाधिकारी को लगी. एएसपी संदीप सिंह खुद थाना पहुंचकर दोनों चौकीदार को बुलाया. मुंह से शराब की गंध मिलने पर जांच कराई गई. चौकीदार मनोज पहले भी शराब के नशे में ग्रामीणों द्वारा युवती से छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया था. तत्कालीन सीओ ने चेतावनी देकर चौकीदार को छोड़ दिया था. फिलहल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.