ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप

पटना में सरेआम ठेकेदार के अपहरण की कोशिश, पुलिस ने 5 अपराधियों को दबोचा

PATNA: बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां एक ठेकेदार को सरेआम किडनैप करने की कोशिश की गयी है। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्त

पटना में सरेआम ठेकेदार के अपहरण की कोशिश, पुलिस ने 5 अपराधियों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां एक ठेकेदार को सरेआम किडनैप करने की कोशिश की गयी है। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिस व्यक्ति के अपहरण की कोशिश की गयी थी वह पुलिस भवन निर्माण विभाग का ठेकेदार है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया वही एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया। घटना पटना के रुपसपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर पथ की है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।   


बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम राजीव नगर के मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी अनिल राय को कुछ लोगों ने जबरन किडनैप करने की कोशिश की। जब ठेकेदार अनिल ने शोर मचाया तब सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद किया है।


घटना की जानकारी देते हुए रूपसपुर थाना प्रभारी मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि पालीगंज का रहने वाला राहुल खुद को एक्साइज इंस्पेक्टर बताता था और अपने दोस्तों के साथ मिलकर ठेकेदार अनिल के अपहरण का प्रयास किया। उसके साथियों की पहचान राजीव नगर निवासी राजकुमार, जहानाबाद का प्रशांत कुमार, पटना सिटी का राजीव कुमार सिंह एवं पूर्वी चंपारण का प्रशांत कुमार शामिल है। फिलहाल पांचों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि राहुल कुमार फर्जी एक्साइज इंस्पेक्टर बनकर लोगों से पैसे की मांग करता था।