ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना में नाबालिग से दुष्कर्म, राजीव नगर थाना इलाके की घटना

PATNA : राजधानी पटना में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना राजीव नगर थाना इलाके की है नेपाली नगर में रहने वाली 14 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात ह

पटना में नाबालिग से दुष्कर्म, राजीव नगर थाना इलाके की घटना
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना राजीव नगर थाना इलाके की है नेपाली नगर में रहने वाली 14 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। युवती ने अपने मामा के ऊपर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी मामा घटना के बाद से फरार है। 


पीड़िता के परिवार वालों आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सरोज कुमार के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपित मकान मालिक का बेटा है, जो रिश्ते में मामा भी लगता है। नेपाली नगर में पीड़िता और उसका परिवार किराये के मकान में रहते हैं। दूसरी मंजिल पर मकान मालिक का बेटा रहता है। आरोपी शादीशुदा है। 


पीड़िता के परिवार वालों ने जो आरोप लगाया है उसके मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे जब पीड़िता के माता-पिता काम पर गए थे। घर में कोई नहीं था। पीड़िता किसी काम से पहली मंजिल पर गई थी। तभी आरोपित कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद शाम में पीड़िता के भाई और माता-पिता घर पहुंचे। तब उसने आपबीती बताई। थाने जाने की सूचना मिलते ही आरोपित मामा फरार हो गया।