ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना : एक हफ्ते तक महिला से गैंगरेप, पति से झगड़ा कर घर से निकली थी

PATNA : पटना में कानून व्यवस्था की कलई खोलने वाली एक और घटना सामने आई है। एक सनसनीखेज वारदात में अपराधियों ने एक महिला के साथ हफ्ते भर तक के गैंग रेप किया है। गैंगरेप की वारदा

पटना : एक हफ्ते तक महिला से गैंगरेप, पति से झगड़ा कर घर से निकली थी
Editor
3 मिनट

PATNA : पटना में कानून व्यवस्था की कलई खोलने वाली एक और घटना सामने आई है। एक सनसनीखेज वारदात में अपराधियों ने एक महिला के साथ हफ्ते भर तक के गैंग रेप किया है। गैंगरेप की वारदात को करबिगहिया इलाके में अंजाम दिया गया है। यह एक कमरे में महिला को बंद कर एक हफ्ते तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से झगड़ा कर घर से निकली थी। घर से ट्रेन पकड़ने के लिए निकली महिला को अपराधियों ने अपने शिकंजे में ले लिया और उससे करबिगहिया स्थित एक कमरे में रखकर हफ्ते भर तक के सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। 


मामला पटना के जक्कनपुर थाना इलाके का है। दरअसल जक्कनपुर थाना इलाके में रहने वाली पीड़िता का अपने पति से झगड़ा हो गया। पति से झगड़ा करने के बाद वह घर से निकल गई। ट्रेन पकड़कर बख्तियारपुर स्थित अपने चाचा के घर जाना चाहती थी लेकिन इसी बीच अपराधियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की तरफ से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक के ट्रेन के बारे में जानकारी लेने के लिए वह होटल संचालक के गोपाल के पास गई। गोपाल ने अपने साथी अमित को महिला के बारे में जानकारी दी। अमित और गोपाल महिला को अजय नाम के एक दूसरे शख्स के पास ले गए। अजय ने करबिगहिया के पास स्थित एक कमरे में उस महिला को रख दिया। इसके बाद महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए टेंपो चालक अजय कुमार खत्री, होटल संचालक गोपाल कुमार, टेंपो के मालिक अरुण कुमार, टेंपो चालक गोलू और बालाजी होटल के कर्मी अमित उर्फ किशन को गिरफ्तार किया है। महिला इस महीने की 10 तारीख को अपने घर से निकली थी और 17 अक्टूबर को उस से बरामद किया गया। जक्कनपुर थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की तो उसका मोबाइल लोकेशन पटना में मिला। महिला ने अपने घरवालों से कोलकाता जाने की बात कही थी पुलिस ने जब महिला को बरामद किया तो उसने कई अहम खुलासे किए।