ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में धनकुबेर इंजीनियर के सरकारी दफ्तर और घर में छापेमारी, 2.26 करोड़ की संपत्ति मामले में निगरानी की कार्रवाई

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के घर बेहिसाब संपत्ति मामले में निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है. आय से अधिक संपति मामले मे

पटना में धनकुबेर इंजीनियर के सरकारी दफ्तर और घर में छापेमारी, 2.26 करोड़ की संपत्ति मामले में निगरानी की कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के घर बेहिसाब संपत्ति मामले में निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है. आय से अधिक संपति मामले में इंजीनियर के सरकारी दफ्तर में भी विजिलेंस की टीम ने छापा मारा है.


बताया जा रहा है कि भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर मदन कुमार के ठिकाने पर छापेमारी चल रही है, पटलिपुत्र डिविजन में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में तैनात है. इनके ऊपर निगरानी ने 2 करोड़ 26 लाख से अधिक की संपत्ति का मामला दर्ज किया है.


शुरूआती जानकारी के मुताबिक गोला रोड स्थित इंजीनियर के घर और ऑफिस में एकसाथ छापेमारी चल रही है. निगरानी विभाग की छापेमारी में कई अहम सबूत हाथ लगे हैं. कई कागजात भी मिले हैं, जिसकी जांच चल रही है.


गौरतलब हो कि पिछले महीने निगरानी ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पथ निर्माण विभाग में कार्यपालक अभियंता के रूप में पदस्थापित कौन्तेय कुमार के यहां छापेमारी की थी. इंजीनियर के मैनपुरा स्थित नित्यानंद अपार्टमेंट में हुई छापेमारी में निगरानी ब्यूरो ने 15.50 लाख रुपए नकद के अलावा आधा किलो सोना, एक किलो चांदी भी बरामद की गई थी, जिसकी कीमत करीब 33.75 लाख रुपये आंकी गई. इसके साथ-साथ जमीन में निवेश के कई दस्तावेज, करीब आठ बैंक पास बुक बरामद हुए थे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें