ब्रेकिंग
एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, राजीवनगर के 27 कट्ठा जमीन को कराया गया मुक्त

PATNA : यूपी के बाद अब बिहार में भी अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सरकार सख्त हो गई है। शुक्रवार को राजधानी पटना के राजीवनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। भारी

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, राजीवनगर के 27 कट्ठा जमीन को कराया गया मुक्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : यूपी के बाद अब बिहार में भी अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सरकार सख्त हो गई है। शुक्रवार को राजधानी पटना के राजीवनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन की टीम ने करीब 27 कट्ठा जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया। उक्त जमीन पर वर्षो से भू-माफिया ने अवैध कब्जा कर रखा था। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि बिहार राज्य आवास बोर्ड द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराए गए जमीन पर बिहार पुलिस का वायरलेस विभाग और डाट सेंटर का मुख्यालय बनाया जाएगा। बिहार राज्य आवास बोर्ड ने करीब 27 कट्ठा जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा कर बिहार पुलिस को सौंप दिया। जल्द ही इस जमीन पर पुलिस भवन निर्माण विभाग काम शुरू कर देगा।


आवास बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो राजीवनगर में केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों के लिए भूमि को चिन्हित किया गया है। जल्द ही चिन्हित जमीन से अवैध अतिक्रमण को हटा लिया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद भू-माफिया और अवैध अतिकमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि भू-माफिया द्वारा फर्जी तरीके से यहां की जमीनों को करोडों रुपए लेकर आम लोगों को बेच दिया गया है।


शुक्रवार को बिहार राज्य आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार, दीघा कैंप कार्यालय के सहायक अभियंता रंजीत कुमार रणवीर, प्रतिनियुक्त दांडाधिकारी सह डीसीएलआर दानापुर रवि राकेश, सदर अंचलाधिकारी जितेन्द्र पांडेय, थानाध्यक्ष नीरज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में भू-माफिया द्वारा वर्षों से किये गये अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला।