ब्रेकिंग
बिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहतबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत

पटना में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को घर से खींचकर मारी गोली

PATNA : राजधानी पटना में अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के खाजेकलां थाना इलाके के दुल्ली घाट मोहल्ले की है. जहां अपराध

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के खाजेकलां थाना इलाके के दुल्ली घाट मोहल्ले की है. 

जहां अपराधियों ने मंगलवार की देर रात घर में घुसकर पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शिव शंकर ठाकुर की पिटाई की और फिर इसके बाद घर से बाहर खींच कर गोली मार दी. बताया जाता है कि गूंगी युवती के साथ हुए अभद्र व्यवहार में इस घटना को अंजाम दिया गया है. 

 गोली मारने के बाद अपराधियों ने घायल शख्स को बाइक पर बैठया और फिर गंगा घाट की तरफ ले जाने लगे. लेकिन मौके पर जुटी भीड़ को देखकर अपराधियों का मनोबल टूट गया और वे उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद घायल शिव शंकर को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करया है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  खाजेकलां थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती के साथ अभद्र व्यवहार के विवाद से जुड़ा हुआ मामला सामने आ रहा है जिसकी छानबीन की जा रही है.


बाइट:-

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता