ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

Patna Crime News: मरीन ड्राइव पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, दोस्त पर धक्का देने का आरोप

Patna Crime News: मरीन ड्राइव स्थित पुल से देर रात मंटू नाम के युवक ने उफनती गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक को उसके एक दोस्त ने बुलाया और फिर धक्का देकर नदी में गिरा दिया।

Patna Crime News
पटना क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna Crime News: मरीन ड्राइव स्थित पुल से देर रात मंटू नाम के युवक ने उफनती गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक को उसके एक दोस्त ने बुलाया और फिर धक्का देकर नदी में गिरा दिया। साथ ही, परिवार वालों ने एक महिला पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मंटू की परेशानी की जड़ वही महिला है, जिसके कारण यह पूरी घटना हुई।


सूत्रों के मुताबिक यह घटना रात करीब 11 बजे की है। परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर लगभग रात 1 बजे मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर लोगों में गुस्सा है। परिवार का आरोप है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ भी लिया था, लेकिन पुलिस ने उसे छुड़ाकर भगा दिया। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 


फिलहाल, गंगा में युवक की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।