ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर कारोबारी को चाकू से गोदा, हत्या की वारदात से सनसनी

Patna Crime News: पटना के बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में तुली महतो उर्फ विपिन कुमार की घर में संदिग्ध हालात में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सुबह बेटी ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मामला संदेहास्पद है, FSL टीम जांच में जुटी है।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बाढ़ में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए घर में घुसकर एक मिट्टी कारोबारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरारी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के रहने वाले तुली महतो उर्फ़ विपिन कुमार का शव उनके घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जा रहा है कि तुली महतो घर में सोए हुए थे। सुबह जब उनकी बेटी घर पहुंची, तो उसने पिता को खून में सना हुआ पाया। 


उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद बेलछी थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला चाकू से गोदकर हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और FSL टीम को भी जांच के लिए सूचना दे दी गई है।


सूत्रों के अनुसार, तुली महतो का अपनी पत्नी से पिछले कई वर्षों से संबंध खराब चल रहा था। इसके अलावा, उन पर पूर्व में एक हत्या का भी आरोप लग चुका है और वह मिट्टी के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। फिलहाल, हत्या का कारण संदेहास्पद बना हुआ है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता