ब्रेकिंग
स्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवाल

Patna Crime News: घर से गायब पटना के युवक का नहर से मिला शव, बर्थडे पार्टी में जाने के बाद से था लापता

Patna Crime News: पटना के खगौल से लापता युवक विशाल का शव रूपसपुर नहर से बरामद हुआ है। बर्थडे पार्टी में जाने के बाद वह गायब हो गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके बाद हत्या की आशंका के तहत शव बरामद किया गया।

Patna Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के खगौल थाना क्षेत्र के दल्लूचक से किडनैप हुए युवक विशाल कुमार का शव शुक्रवार सुबह पुलिस ने रूपसपुर नहर से बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।


विशाल 5 अगस्त की शाम अपने एक दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः परिजनों ने खगौल थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।इस मामले से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया था, जिसमें कुछ युवक विशाल की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे थे। 


घटना की गंभीरता को देखते हुए खगौल पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। सिटी एसपी (पश्चिम) भानु प्रताप ने बताया था कि इस घटना का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पुलिस जल्द ही विशाल को खोज निकालेगी। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के आधार पर विशाल के जीवित होने या उसकी हत्या की पुष्टि की जा रही है।


रातभर की छापेमारी और पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवकों ने आखिरकार विशाल के शव के बारे में जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह रूपसपुर नहर से विशाल का शव बरामद किया। शव पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस प्रथम दृष्टि में इस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता