ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Patna Police Encounter: पटना में देर रात हत्या के आरोपी अंशु का एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली; पुलिस ने लखनऊ से किया है अरेस्ट

Patna Police Encounter: पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ में रमाकांत यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी घायल हो गया है, जिसे पटना AIIMS में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर देसी पिस्तौल और कारतूस को बरामद किया है.

Patna Police Encounter
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Police Encounter: राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात रानीतालाब थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें रमाकांत यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंशु कुमार उर्फ दिव्यांशु को गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए AIIMS पटना में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के अनुसार, रानीतालाब में कुछ दिन पहले रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो आरोपी बिट्टू और मंटू कुमार पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं। मुख्य आरोपी अंशु कुमार घटना के बाद से फरार था।


गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस की विशेष टीम ने अंशु को लखनऊ से गिरफ्तार किया और शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे पटना लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस उसे लेकर हथियार की तलाश में निकली थी।


इसी दौरान अंशु ने पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश की। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद वह नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। एक गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। तुरंत उसे विक्रम पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे AIIMS पटना रेफर कर दिया गया।


घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक डोंगल बरामद किया है। यह जब्ती हत्या और अन्य आपराधिक मामलों में अंशु की संलिप्तता की पुष्टि करती है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि "ऑपरेशन लंगड़ा" के तहत अपराधियों को यह साफ संदेश दिया जा रहा है कि कानून से बचना नामुमकिन है। 


उन्होंने कहा कि अंशु ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन तत्परता से उसे दबोच लिया गया। एसएसपी ने बताया कि अब पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार और अपराधियों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। जल्द ही मामले से जुड़ी पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता