ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

Patna Crime News: पटना पॉश इलाके में दिनदहाड़े 18.5 लाख लूट की कोशिश, ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने दिखाई बहादुरी

Patna Crime News: पटना के बोरिंग रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों से लूट की कोशिश हुई है. बदमाशों ने गोली चलाई लेकिन कर्मचारियों की बहादुरी से वारदात नाकाम रही। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

Patna Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एसके पुरी ब्रांच में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारियों से दिनदहाड़े 18.5 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया गया। इस दौरान अपराधी ने गोली भी चलाई, लेकिन कर्मचारियों की बहादुरी से वारदात नाकाम हो गई।


घटना सुबह करीब 11:55 बजे की है। कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारी बैंक में कैश जमा करने पहुंचे थे। जैसे ही वे बैंक में चढ़ने लगे, एक पिस्टल से लैस अपराधी ने सीढ़ियों पर ही रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। कर्मचारियों ने डटकर मुकाबला किया और अपराधी से हाथापाई शुरू हो गई। 


इस दौरान अपराधी ने एक राउंड फायरिंग भी की, लेकिन गोली दीवार में जा लगी।  कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए अपराधी से पिस्टल छीन ली। पिस्टल छिनते ही अपराधी अपना हेलमेट छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 


पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान और तलाश में जुट गई है। बोरिंग रोड जैसे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी के बीचों-बीच अपराधियों का इस तरह हमला करना बदमाशों के बढ़ते मनोबल को दर्शाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता