ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

नीतीश के नालंदा में बेखौफ हुए बदमाश, खेत से लौट रहे मां-बेटे को मारी गोली

NALANDA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बने हुए हैं। ताजा मामला

नीतीश के नालंदा में बेखौफ हुए बदमाश, खेत से लौट रहे मां-बेटे को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बने हुए हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मां-बेटे को गोली मार दी। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के पलटू बीघा गांव की है।


बताया जा रहा है कि पलटू बीघा गांव निवासी मुन्नी लाल यादव का पड़ोसी नगीना यादव के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार की रात मुन्नी लाल की पत्नी और बेटा खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए नगीना यादव और उसके साथियों ने मां-बेटे को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सीमा देवी और उनके बेटे सागर कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को पटना रेफर कर दिया है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटे को गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।