ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

NIA का मोस्टवांटेड इनामी नक्सली बंगाल से गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मियों की हत्या का है आरोपी

RANCHI: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता हाथ लग रही है। NIA की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल नक्सली प्रदीप मंडल को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से

NIA का मोस्टवांटेड इनामी नक्सली बंगाल से गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मियों की हत्या का है आरोपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता हाथ लग रही है। NIA की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल नक्सली प्रदीप मंडल को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के ऊपर NIA ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। मोस्टवांडेट प्रदीप मंडल पर झारखंड में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है।


जानकारी के मुताबिक झारखंड पुलिस के इनपुट पर मोस्टवांटेड प्रदीप मंडल उर्फ डॉक्टर को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हुगली से गिरफ्तार किया है। नक्सली प्रदीप मंडल उर्फ डॉक्टर झारखंड के कोल्हान में काफी सक्रिय था। झारखंड में एक दर्जन से ज्यादा नक्सली कांडों में उसकी संलिप्तता रही है। कुछ दिन पहले ही एनआईए ने प्रदीप मंडल को मोस्टवांटेड घोषित किया था और उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।


बता दें कि साल 2019 के 14 जून को कुकुरूहाट बाजार में माओवादियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। नक्सलियों के इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद नक्सलियों ने पुलिस वैन को भी आग के हवाले कर दिया था और पुलिसकर्मियों के पिस्टल, राइफल समेत मैगजीन और भारी मात्रा में गोलियां लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना को लेकर थाने में केस दर्ज कराया गया था जिसे NIA ने टेकओवर किया है।