ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला शक्तिशाली IED

CHAIBASA: खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित वनग्

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला शक्तिशाली IED
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित वनग्राम मेरालगड़ा के जंगली इलाके से सुरक्षाबलों ने 7 किलो का शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बम को जंगल में जमीन के नीचे प्लांट किया था।


दरअसल, नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता के साथ कोल्हान क्षेत्र में नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है। इस सूचना के बाद झारखंड जिला पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर और सीआरपीएफ की टीमें नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रहे हैं।


इसी अभियान के तहत गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी सुरक्षा बलों की नजर जमीन में प्लांट किए गए शक्तिशाली आईईडी पर पड़ी। जिसके बाद उसे सावधानी से बाहर निकाला गया और बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज कर दिया। बता दें कि झारखंड के विभिन्न जिलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी हासिल हो रही है।