ब्रेकिंग
Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान

नवादा में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने की एक व्यक्ति की हत्या

NAWADA : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जोगिमारण पंचायत में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सतगीर गांव के दक्षिणी छोर से सटे बरवा गांव में एक व्यक

नवादा में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने की एक व्यक्ति की हत्या
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जोगिमारण पंचायत में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सतगीर गांव के दक्षिणी छोर से सटे बरवा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


इस निर्मम घटना की सूचना मिलते ही रजौली थाने की पुलिस घटना के कारणों की तहकीकात करनेमें जुटी हुई है. मृतक की पहचान जोगियामारण पंचायत के सतगीर गांव निवासी चांदो रविदास के पुत्र सकिन्दर रविदास है, जो कि रविवार की दोपहर जंगल से लकड़ी लाने के लिए अपनी पत्नी के साथ जंगल की ओर जा रहा था. वहीं रास्ते मे ही कुछ लोग पहले से मौजूद थे, जो युवक को मौत के घाट उतार दिए.


मृतक के पत्नी ने कहा कि वहां रहे सकिन्द्र यादव और उसके अन्य सहयोगियों ने पहले किसी बात शराब मांगने के बात पर भट्टी में जल रही जंगली लकड़ी से पीटा उसके बाद उसके चिल्लाने के बाद अन्य सहयोगियों ने उसे पकड़ लिया एवं गर्दन को दबाकर हत्या कर दी. वहां मेरे पति सारे लोग पकड़ कर रखे हुए था जिसके कारण मैं अपने पति को नहीं बचा सकी मृतक की पत्नी व परिजनों का का रो रो कर बुरा हाल है. 


इस हत्याकांड से गांव में भय का माहौल बना हुआ है.  मृतक के भाई उपेंद्र रविदास ने बताया कि यहां रोजाना संचालित होती है.  जहां अवैध शराब का कारोबार होता है.  घटनास्थल पर दर्जनों महुआ शराब निर्माण की भट्ठियां सक्रिय है.  थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि घटना स्थल से शव को लेकर थाने लाया गया है और शव का पोस्टमार्टम कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा. परिजनों के आवेदन के मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता