ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

क्रिकेट खेलने के दौरान आपस में भिड़े बच्चे, बैट-बॉल फेंककर चलाने लगे बंदूक, एक लड़के को लगी गोली

NAWADA : बिहार में एक ओर प्रोफेशनल शूटर तो दूसरी ओर मनचलों ने भी पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलने के दौरा

क्रिकेट खेलने के दौरान आपस में भिड़े बच्चे, बैट-बॉल फेंककर चलाने लगे बंदूक, एक लड़के को लगी गोली
First Bihar
3 मिनट

NAWADA :  बिहार में एक ओर प्रोफेशनल शूटर तो दूसरी ओर मनचलों ने भी पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान दो टीमों के बच्चे आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते मैदान में फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान एक लड़के को गोली भी लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन मन जुटी हुई है. 


घटना नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र की है, जहां नारदीगंज के एक मैदान मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान जमकर फायरिंग हुई. इस घटना में एक लड़के को गोली भी लग गई. जिस लड़के को गोली लगी है, वह दर्शक दीर्घा में बैठा हुआ था. घायल युवक मकर संक्रांति पर हो रहे क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचा था, उसे मालूम नहीं था कि मैदान से चौके छक्के पर गोलियां हवा में उड़ने लगेंगी और एक गोली का निशाना वह खुद बन जाएगा. 


आपको बता दें कि कॉलेज के समीप गुरुवार को एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा था. मैच के रोमांच को देखने के लिए नारदीगंज बाजार निवासी दिनेश प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार भी पहुंचा हुआ था. लेकिन उसे इस बात का अनुमान भी नहीं था कि मैदान क्रिकेट की जगह जंग का मैदान बन जाएगा. जंग का मैदान इसलिए क्योंकि यहां दोनों टीमों के विवाद के बाद मारपीट की जगह सीधे गोलीबारी शुरू हो गई. 


मैदान में हुए गोलीबारी में चली एक गोली सीधे बिट्टू के कनपटी को छूते हुए निकल गई. जिसके बाद वह वहीं पर गिर गया. मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक ने प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रिम्स में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता