NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। दरअसल एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काशीचक इलाके में गयी थी जहां लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया।
इस दौरान हमलावरों ने काशीचक थाना पुलिस पर ईट और पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है।



