ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

नवादा DM का बनाया फर्जी वाट्सएप अकाउंट, नाम और फोटो भी लगाया

NAWADA: साइबर अपराधियों की करतूत से लोग आए दिन परेशान है। कभी कोई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर फेसबुक फ्रेंड से पैसे की डिमांड करने लगता है तो कोई तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बैंक अ

नवादा DM का बनाया फर्जी वाट्सएप अकाउंट, नाम और फोटो भी लगाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: साइबर अपराधियों की करतूत से लोग आए दिन परेशान है। कभी कोई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर फेसबुक फ्रेंड से पैसे की डिमांड करने लगता है तो कोई तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बैंक अकाउंट तक खाली कर डालता है। यहां तक की एटीएम में भी गड़बड़ी कर पैसे की निकासी कर ली जाती है। साइबर अपराधियों से लोग परेशान हो गये हैं। इस बार इसने हद कर दी। साइबर अपराधियों ने नवादा डीएम उदिता सिंह का फर्जी वाट्सएप अकाउंट ही बना डाला। 


नवादा डीएम का नाम और फोटो भी वाट्सअप पर लगा दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि नवादा डीएम उदिता सिंह के नाम और फोटो लगाकर फर्जी तरीके से वाट्सएप चलाया जा रहा है। 


इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गयी है। डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि डीएम का नाम और फोटो लगाकर फर्जी वाट्सएप चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को डीएम के सरकारी नंबर 9473191256 के अलावे अन्य नंबर से कोई सूचना निर्देश या बात होती है इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता