ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

नवगछिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है जहां अपराधियों ने

नवगछिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति एक बार फिर से दर्ज करवाई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही व्यवसायियों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।


नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े mex Pet Plaza के मालिक की गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महाशिवरात्रि पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


बताया जाता है कि नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक स्थित मदन अहिल्या महिला कॉलेज रोड स्थित पेट प्लाजा शॉप के मालिक मनोरंजन कुमार की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सियाराम मंडल के 28 वर्षीय पुत्र मनोरंजन कुमार की हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।  


घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल में परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर गोपालपुर व नवगछिया पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि परिजन दबी जुबान यह कहते दिखे कि यदि अपराधियों का नाम बताते हैं तो पूरे परिवार को खत्म कर देगा। वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता