ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

नशा करने से मना किया तो भाई ने भाई को जान से मार डाला

BETTIAH: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब नहीं मिलने के कारण अब कुछ लोग नशे के तौर पर गांजा का सेवन करते हैं तो कोई सुलेशन सुंघता है तो कोई नशे के और भी कई तरीके अपनाता

नशा करने से मना किया तो भाई ने भाई को जान से मार डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब नहीं मिलने के कारण अब कुछ लोग नशे के तौर पर गांजा का सेवन करते हैं तो कोई सुलेशन सुंघता है तो कोई नशे के और भी कई तरीके अपनाता है। सुलेशन सुंघने से भी नशा होता है और यह बात सभी जानते है। बेतिया के एक शख्स को भी यह बात मालूम था उसने अपने मौसेरे को सुलेशन नहीं सुंघने की बात कही। इतना कहते ही मौसेरे भाई ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


आर्केस्ट्रा देखने के दौरान सुलेशन सुंघने को लेकर हुए विवाद में मौसेरे भाई ने अपने ही मौसेरे भाई को चाकू गोद गोद कर हत्या कर दी है। घटना बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार का है। जहां आर्केस्ट्रा देखने के दौरान सुलेशन सुंघने को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने भाई की हत्या क दी। मृतक रिश्ते में मौसेरा भाई लगता है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बैरिया थाना पुलिस ने आरोपी मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी। 


बताया जाता है कि दोनों मौसेरे भाई अपने मामा के घर बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार में रहते थे। मंगलवार की देर रात दोनों एक साथ आर्केस्ट्रा देखने गए थे। गांव के ही हाई स्कूल प्रांगण में गए हुए थे। जहां आर्केस्ट्रा देखने के बाद चांद खान सुलेशन सुंघ रहा था। सुलेशन सुंघ रहे चांद खान के मौसेरे भाई भोला खान ने नशा करने से मना किया तो चांद खान ने चाकू से गोद-कर भोला खान को मौत के घाट उतार दिया। 


घटना देख आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चांद खान को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल भेजा गया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता