ब्रेकिंग
Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

Bihar Crime News: बिहार में ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया, डायल 112 पर थे तैनात; क्यों उठाया आत्मघाती कदम?

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना में पदस्थापित एएसआई ने खौफनाक कदम उठा लिया है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना में पदस्थापित एएसआई ने खौफनाक कदम उठा लिया है। बताया जा रहा है कि पदस्थापित एएसआई सुमन तिर्की ने मंगलवार को अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नालंदा जिले के राजगीर थाना में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना राजगीर थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है।


वहीं, राजगीर डीएसपी ने बताया कि मृतक एएसआई सुमन तिर्की झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत धाबरा थाना क्षेत्र के बिहार भटौली गांव निवासी सुशील तिर्की के पुत्र थे। वे डायल 112 आपातकालीन सेवा में कार्यरत थे और बीते एक वर्ष से राजगीर में पदस्थापित थे। 


बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण पुलिस कर्मी ने यह खौफनाक कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। साथ ही पारिवार के लोगों से पुछताछ जारी है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।