ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

नाबालिग ने शादी से किया इंकार तो पागल आशिक ने पेट्रोल छिड़ककर किया आग के हवाले, खुद भी दी जान

KERALA: केरल के कोच्चि से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आइ है, जहां बीती रात एक युवक ने एक नाबालिग को जिंदा जलाकर मार डाला.स्थानीय पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय न

FirstBihar
Desk
2 मिनट

KERALA: केरल के कोच्चि से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आइ है, जहां बीती रात एक युवक ने एक नाबालिग को जिंदा जलाकर मार डाला.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक 17  वर्षीय नाबालिग देविका से उसके दूर का रिश्तेदार 26 वर्षीय मिधुन नाम का शख्स शादी करना चाहता था. जिसके बाद मिधुन नाबालिग के घर शादी का प्रस्ताव  लेकर गया लेकिन देविका के परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि देविका काफी छोटी थी. इस बात पर आरोपी मिधुन नाबालिग के परिवार वालों के साथ हाथापाई करने लगा. जिसके बाद नाबालिग के परिवार वालों ने पुलिस को बुलाकर लड़के की शिकायत की. पुलिस ने लड़के को चेतावनी देकर छोड़ दिया.

पर बात यही खत्म नहीं हुए गुरुवार को अचानक मिधुन देविका के घर पहुंचा और जबरदस्ती देविका से मिलना चाहा. लेकिन देविका के पिता ने उसे अंदर जाने से मना कर दिया. लेकिन लड़का उसके घर के पास ही छुपकर देविका का इंतजार करता रहा. जब देविका घर से बाहर आई तो मिधुन ने देविका पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. इसके बाद मिधुन ने भी खुद को आग लगा ली. घटना में दोनों की मौत हो गई. घटना कोक्कानड क्षेत्र की है.