ब्रेकिंग
Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉस्को कोर्ट का फैसला, आरोपी को 20 साल की सजा, 20 हजार जुर्माना

BEGUSARAI: 9 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले के आरोपी को पॉस्को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई साथ ही 20 हजार रूपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया। बेगूसराय पोक्सो कोर्ट के

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉस्को कोर्ट का फैसला, आरोपी को 20 साल की सजा, 20 हजार जुर्माना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: 9 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले के आरोपी को पॉस्को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई साथ ही 20 हजार रूपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया। बेगूसराय पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह की न्यायालय ने पाॅक्सो मामले की सुनवाई करते हुए 9 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपित मुफ्फसिल थाना के बहादुरपुर निवासी राहुल कुमार को 20 साल की सजा सुनाई।


बेगूसराय कोर्ट ने आरोपित राहुल कुमार को पाॅक्सो अधिनियम की धारा 5( एम )और 6 में दोषी पाकर 20 साल सश्रम कारावास एवं 20 हजार रूपये का अर्थ दंड भी लगाया। भारतीय दंड विधान की धारा 341 में दोषी पाकर 3 महीना कारावास एवं 1000 अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा ने कुल नौ गवाहों की गवाही कराई।


जिसमें चार डॉक्टर की गवाही इस केस के लिए काफी महत्वपूर्ण रही। न्यायालय ने पीड़िता को 5 लाख रुपये सरकारी मुआवजा देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आदेश दिया है। बता दें कि घटना 22 फरवरी 2023 की है जब 9 वर्षीय नाबालिग पीड़िता जब स्कूल से पढ़कर घर वापस आ रही थी तभी रास्ते में आरोपित ने पकड़ कर उसे सरसों के खेत में ले गया और उसका मुंह दबाकर उसके साथ गंदा काम किया। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता