ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

रिश्वतखोर दारोगा को आईजी ने किया सस्पेंड, आर्म्स एक्ट की धारा हटाने के लिए मांगा था नजराना

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में घूस मांगने के आरोप में आईजी ने अहियापुर थाने के दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि दारोगा ने एक केस में आर्म्स एक्ट की धारा हटाने के लिए

रिश्वतखोर दारोगा को आईजी ने किया सस्पेंड, आर्म्स एक्ट की धारा हटाने के लिए मांगा था नजराना
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में घूस मांगने के आरोप में आईजी ने अहियापुर थाने के दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि दारोगा ने एक केस में आर्म्स एक्ट की धारा हटाने के लिए 50 हजार रुपये घूस की मांग की थी, जिसका ऑडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. बाद में जब आईजी ने संज्ञान लिया तो ऑडियो सही पाया गया. उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दारोगा को सस्पेंड कर दिया इसके साथ ही विभागीय कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया गया है. 


मामले पर आईजी गणेश कुमार ने कहा कि बीते 25 अप्रैल 2020 को अहियापुर थाने में सहबाजपुर के रंजन कुमार ने केस कराया था. इसमें 7 को नामजद और 25 अज्ञात को आरोपित किया था. खेत में पकड़कर मारने-पीटने और हथियार के बल पर 14 हजार रुपये का गेहूं लूटने का आरोप लगाया था. इसकी जांच दारोगा हरेराम सिंह कर रहे थे. 


जांच के दौरान उन्होंने आरोपियों से आर्म्स एक्ट व अन्य धारा हटाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी. इतना ही नहीं उन्होंने रिश्वत नहीं देने के बात पर जेल भेजने की धमकी भी दी थी. उनकी इस बातचीत का ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था. इस पूरे प्रकरण की जांच एसएसपी से कराई गई. उनकी रिपोर्ट के आधार पर दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है.