ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, दूसरे डॉक्टर के नाम पर खोल रखा था क्लीनिक

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। यह इतना शातिर था की खुद को खुदीराम बोस केंद्रीय कारा का डॉक्टर बता मरीजों का इलाज करता था। जेल के पूर्व

मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, दूसरे डॉक्टर के नाम पर खोल रखा था क्लीनिक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। यह इतना शातिर था की खुद को खुदीराम बोस केंद्रीय कारा का डॉक्टर बता मरीजों का इलाज करता था। जेल के पूर्व मेडिकल ऑफिसर और समस्तीपुर कारामंडल के डॉक्टर अजय कुमार चौधरी के नाम पर उसने लेटर पैड तक छपरा रखा था। मरीजों को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की दवा भी लिख लिखा करता था। गिरफ्तार आरोपी ने दूसरे डॉक्टर के नाम पर क्लीनिक खोल रखा था जहां वह मरीजों का इलाज भी कर रहा था। 


झोलाछाप डॉक्टर की पहचान रामदयालु भीखनपुरा निवासी राजेश कुमार झा के रूप में हुई है। आरोपी राजेश ने तुर्की ओपी के लदौरा में एक क्लीनिक भी खोल रखा था। जहां बैठकर वह मरीजों का इलाज किया करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब मरीज की तबीयत बिगड़ने पर दूसरे ब्रांच होने के नाम पर तुर्की के कई मरीज डॉक्टर अजय कुमार चौधरी के अघोरिया बाजार स्थित क्लीनिक पर पहुंचे जब डॉक्टर अजय कुमार चौधरी ने पूछा कि पहले इलाज कहां से करवाया था तो मरीज ने पुर्जा दिखाया अपने ही नाम का लेटर पैड और रजिस्ट्रेशन नंबर देखकर डॉक्टर अजय चौधरी दंग रह गए और इस फर्जीवाड़े की सूचना पुलिस को दी। 


इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने आरोपी राजेश झा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेश झा ने बताया की उसने ब्रह्मपुरा के एक नर्सिंग होम में रहने वाले प्रभात कुमार साह से मात्र 1500 रुपये में डॉक्टर अजय कुमार चौधरी के नाम का लेटर पैड बनवाया था। जिस पर वह मरीजों का इलाज किया करता था। डॉ. अजय कुमार चौधरी का अघोरिया बाजार के पास ही क्लीनिक है। उन्हीं के नाम से झोलाछाप डॉक्टर राजेश झा मरीजों का इलाज किया करता था। फिलहाल काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार झा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस की माने तो आरोपी का बड़ा सिंडिकेट है जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, दूसरे डॉक्टर के नाम पर खोल रखा था क्लीनिक


मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, दूसरे डॉक्टर के नाम पर खोल रखा था क्लीनिकडॉक्टर अजय कुमार चौधरी