ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: लूटपाट के दौरान गैस एजेंसी के मालिक को मारी कई गोली

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने गैस एजेंसी को मालिक को निशाना बनाया है। लूटपाट के दौरान गोली मारी है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां गैस एजेंसी के मालिक को अपराधियों ने निशाना बनाया है। लूटपाट के दौरान गैस एजेंसी के मालिक को कई गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद आनन-फानन में गैस एजेंसी के मालिक को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। 


घटना मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव की है। जहां अज्ञात अपराधियों ने गैस एजेंसी संचालक अभिनव कुमार को गोली मार दी। हथियार से लैस तीन अपराधी शनिवार शाम को एजेंसी में घुस गए और गैस एजेंसी संचालक अभिनव से पैसा मांगने लगे। विरोध करने पर दो गोली अभिनव को मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए से फरार हो गए।


उधर, गोली चलने के की आवाज और अभिनव के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अभिनव को बैरिया के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी करजा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल और आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।


ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि करजा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल और आस पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी जिस दिशा में भागे हैं, उस रास्ते के भी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा, अपराधियों के भागने वाले रास्तों में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।