ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र के आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 33 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद की है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में हुए सनसनीखेज लूटकांड का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए करीब 33 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, एक देशी पिस्टल, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


12 जून को हुई इस वारदात में अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान से करीब 300 ग्राम सोने, 10 किलोग्राम चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया।


पुलिस के अनुसार 12 जून को चार अपराधी दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स पहुंचे और हथियार के बल पर दुकान में लूटपाट की। अपराधियों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान लूट लिया। घटना के दौरान दुकान संचालक और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक आरोपी अशोक सहनी को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसके तीन साथी हथियार लहराते हुए फायरिंग कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।


गिरफ्तार अशोक सहनी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो कारतूस, आम्रपाली ज्वेलर्स का पर्स और आधार कार्ड बरामद किया गया था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया।


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुश्रवण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-01 के नेतृत्व में गठित टीम में जिला आसूचना इकाई और कांटी थाना की टीम को शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर लगातार छापेमारी शुरू की।


प्रारंभिक पूछताछ में अशोक सहनी ने अपने अन्य सहयोगियों के नाम मनीष कुमार, अभिषेक सहनी और पिंडू कुमार बताए। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सरैया थाना क्षेत्र के अमीर सहनी और उनकी पत्नी सिंधु देवी को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने उनके पास से मिट्टी में छिपाकर रखे गए 94.830 ग्राम सोने के आभूषण और 705.760 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए। जांच में सामने आया कि दोनों नामजद आरोपी मनीष सहनी के बहन-बहनोई हैं और लूट का माल उनके यहां छिपाया गया था।


जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य नामजद आरोपी अभिषेक सहनी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो कारतूस, 69.610 ग्राम सोने के आभूषण और 725.51 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। बरामद हथियार के संबंध में कांटी थाना में अलग से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस ने अब तक कुल 195.97 ग्राम सोने के आभूषण और 1431.51 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 29.5 लाख रुपये और चांदी के आभूषणों की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक देशी पिस्टल, दो कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, आधार कार्ड और आम्रपाली ज्वेलर्स का पर्स भी बरामद किया गया है।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अशोक सहनी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ साहेबगंज थाना में लूटकांड, लूट की योजना बनाने और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता