ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मुन्ना सिंह हत्याकांड मामले में 21 साल बाद दो आरोपी दोषी करार : 9 मई को होगी सजा के बिंदु पर सुनवाई

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले के हर्रख निवासी मुन्ना सिंह हत्याकांड मामले में 21 साल बाद न्यायालय का फैसला आया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह ने मुन्ना सिंह हत्या

मुन्ना सिंह हत्याकांड मामले में 21 साल बाद दो आरोपी दोषी करार : 9 मई को होगी सजा के बिंदु पर सुनवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले के हर्रख निवासी मुन्ना सिंह हत्याकांड मामले में 21 साल बाद न्यायालय का फैसला आया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह ने मुन्ना सिंह हत्याकांड की सुनवाई करते हुए इस मामले के दो आरोपितों संतोष कुमार चौधरी और मुकेश सिंह को मुन्ना सिंह हत्याकांड में दोषी करार दिया है। सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 9 मई की तारीख तय कर दी गई है। 


अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक रामप्रकाश यादव ने अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा। दोनों आरोपितों पर आरोप है कि अन्य आरोपितों के साथ मिलकर इन्होने 13 मार्च, 2003 की शाम 7:00 बजे एनएच- 31 पर अवस्थित विंध्यवासिनी पेट्रोल पंप पर मुन्ना सिंह पर बम और गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी। 


घटना की प्राथमिकी मृतक मुन्ना सिंह की पत्नी सुचिका कुमारी देवी ने नगर थाना कांड संख्या 89/ 2003 के तहत दर्ज कराई है। बता दें कि इस मामले के अन्य आरोपित उस समय के नामचीन शूटर थे। जिनमें कई की तो आपसी गैंगवार में हत्या हो चुकी है और जीवित हैं वे फरार चल रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें