ब्रेकिंग
स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजास्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजा

मुंगेर में जमीन विवाद में रची गई साजिश का खुलासा, हथियार और शराब प्लांट कराने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार

मुंगेर में जमीन विवाद में एक व्यक्ति को फंसाने के लिए हथियार, कारतूस और शराब छिपाकर रखने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक यूट्यूबर समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति को फंसाने के लिए हथियार, कारतूस और शराब रखकर साजिश रचने का मामला सामने आया है। कासिम बाजार थाना पुलिस ने इस मामले में एक तथाकथित पत्रकार और यूट्यूबर अभिषेक कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


वहीं फेक न्यूज चलाकर पुलिस की छवि धूमिल करने और दबाव बनाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरी बरामदगी प्लांट की गई थी। दरअसल 3 मई को कासिम बाजार थाना पुलिस ने दुमंठा घाट इलाके में झाड़ियों से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो लीटर शराब बरामद किया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।


 जांच के दौरान पुलिस को सूचना देने वाले और उसके सहयोगियों की मोबाइल लोकेशन घटना स्थल के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस ने फरदा निवासी यूट्यूबर अभिषेक कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हेरुदियारा निवासी पंकज यादव का गांव के ही दिलीप यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में फंसाने के लिए पंकज यादव के कहने पर बिंदवारा निवासी हर्षवर्धन ने दिलीप यादव के खेत में पुआल के नीचे देशी कट्टा, कारतूस और शराब छिपाकर रख दिया था और इस बात की सूचना कासिम बाजार थाना को दी गया । 


जहां पर पुलिस ने पहुंच कर बताए स्थान से हथियार और कारतूस बरामद किया । एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी लगातार पुलिस पदाधिकारियों को फोन कर वीडियो बनाने और अच्छे से छापेमारी करने की बात कह रहा था। मामले में पंकज यादव, हर्षवर्धन, राणा आदित्य सिंह और अभिषेक कुमार मिश्रा को आरोपी बनाया गया है। अभिषेक की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। वहीं पुलिस ने यूट्यूबर अभिषेक कुमार मिश्रा पर अपने चैनल के माध्यम से फेक न्यूज चलाकर पुलिस की छवि खराब करने और अनावश्यक दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। 


एसपी के अनुसार अभिषेक पहले भी डबल मर्डर और रंगदारी जैसे मामलों में आरोपी रह चुका है। इधर मामले में लापरवाही और आरोपियों से संबंध रखने के आरोप में कासिम बाजार थाना में तैनात एएसआई अनिकेत झा को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि वह थाना का वीडियो बनाकर आरोपियों तक पहुंचाता था। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

टैग्स