ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

मुख्यमंत्री के गृह जिले में पत्रकार को मारी गोली, एक खबर में बदमाश के नाम का जिक्र करने पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक पत्रकार को गोली मार दी। घायल रवि कुमार हरनौत थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना से

मुख्यमंत्री के गृह जिले में पत्रकार को मारी गोली, एक खबर में बदमाश के नाम का जिक्र करने पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक पत्रकार को गोली मार दी। घायल रवि कुमार हरनौत थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना से संबंध में बताया जाता है कि पत्रकार रवि अपने गांव जलालपुर में बैठे थे उसी दौरान गांव के ही चार बदमाश पहुंचे और उन्हें धमकी देने लगे।


बताया जाता है कि रवि कुमार ने इन बदमाशों में से एक नाम का जिक्र किसी खबर में की थी। जिससे गुस्साएं बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी जिससे एक गोली उनके पैर में जा लगी। फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। 


आनन-फानन में परिजनों ने रवि कुमार को इलाज के लिए हरनौत अस्पताल ले गये जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अब रवि कुमार खतरे से बाहर हैं। रवि ने एक बदमाश की पहचान की है जिसका नाम मल्लू यादव बताया है। जो नारायण यादव का बेटा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।