ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी थी बेटी, मां ने उठा लिया बड़ा कदम

JHARKHAND: मुहल्ले के लड़के से 15 साल की लड़की प्यार कर बैठी थी दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन यह बात नाबालिग लड़की की मां को मंजूर नहीं थी। उधर उनकी बेटी शादी की

प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी थी बेटी, मां ने उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: मुहल्ले के लड़के से 15 साल की लड़की प्यार कर बैठी थी दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन यह बात नाबालिग लड़की की मां को मंजूर नहीं थी। उधर उनकी बेटी शादी की जिद्द पर अड़ी थी। बेटी की जिद्द के आगे झूकना मां को मंजूर नहीं था। समाज में नाक ना कटे इसलिए उसने बड़ा कदम उठा लिया। 


मां ने पिस्टल निकाली और अपने हाथों बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना झारखंड के गिरिडीह की है। जहां बगोदर के हरिजन इलाके में एक कलयुगी मां ने अपने हाथों बेटी का कत्ल कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही जिस पिस्टल से महिला ने बेटी की हत्या की उसे भी बरामद कर लिया। 


उधर बेटी की हत्या के बाद मां थाने पहुंच गयी और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने पिस्टल कहां से लाया। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है।