ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

बिहार पुलिस की शर्मनाक हरकत: वाहन चेकिंग के नाम पर दंपति से की अभद्रता

मोतिहारी में छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक दंपति के साथ की अभद्रता। अंधेरे में जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश, विरोध पर बवाल। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल।

Bihar
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारीं में पुलिस का अजब शर्मनाक चेहरा सामने आया है । जहाँ वाहन चेकिंग के नाम पर अँधेरे में पुलिस वाले पति पत्नी से भीड़ गए और इस बीच महिला के साथ पुरुष पुलिस वाले जो व्यवहार कर रहे वह तस्वीर पुलिस के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है ।


जरा आप भी देखिये किस तरह से पुरुष पुलिस वाले एक महिला और उसके पति को किस तरह से अँधेरे में दबोचे हुए है और जबरन गाड़ी में बैठने का प्रयास कर रहे है ।  लेकिन इस बीच दोनों न जब हल्ला मचाया तब स्थानीय लोग पहुचे और थाने को सूचना दिया जिसके बाद मौके पर थाने टीम पहुची तब फिर जमकर बवाल हुआ । 


यह पूरा मामला मोतिहारीं शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर चीनी मिल के पास की है । घटनां कि संबंध में बताया जता है कि छतौनी थाना के पुलिस वाले अँधेरे में खड़ा होकर वाहन चेक कर रहे थे इस बीच बाइक पर सवार दम्पति बाजार से लौट रहे थे जिसे देख पुलिस वाले ने हाथ दिया लेकिन बाइक चलाने वाले अँधेरा देख कर आगे बढ़ कर बाइक रोका..


 जिसके बाद पुलिस वाले आग बबूला हो गए और महिला के पति से बहास शुरु हो गया जिसका विरोध जब महिला की तो पुलिस वाले उस महिला से अँधेरे में भीड़ गए और जबरन पकड़ कर गाड़ी में बिठाने लगे इस बीच दम्पति ने शोर मचाया तो मौके पर स्थानिए लोग पहुचे और थाने को सूचना दिया फिर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुचे जिसके बाद लोग पुलिस वाले से भीड़ गए और घण्टो हंगमा हुआ । लेकिन कुछ लोगो के समजाने बुझाने के बाद हंगामा शांत हुआ । पर जो तस्वीर सामने आई है यहाँ बताता है कि सुशासन की पुलिस का कार्यशैली कैसी है?

सोहराब आलम की रिपोर्ट