ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

मोतिहारी : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जिप्सी पर लगी गोली, कुख्यात अरेस्ट

MOTIHARI : बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार मशक्कत कर रही बिहार पुलिस के लिए हालात कितने मुश्किल है इसका अंदाजा बीती रात पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस को लग ग

मोतिहारी : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जिप्सी पर लगी गोली, कुख्यात अरेस्ट
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार मशक्कत कर रही बिहार पुलिस के लिए हालात कितने मुश्किल है इसका अंदाजा बीती रात पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस को लग गया. दरअसल, पूर्वी चंपारण में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस कर्मी बाल बाल बचे हैं. हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया है.


मामला पूर्वी चंपारण के चकिया थाना स्थित मनी छपरा गांव की है. यहां बीती रात तकरीबन 12:00 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में एक अपराधी पुलिस की गोली से जख्मी हुआ है. जख्मी अपराधी कुख्यात रक्षित श्रीवास्तव बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि उसके आधा दर्जन साथी भागने में सफल रहे हैं.


जिले के एसपी कुमार आशीष का कहना है कि अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि रक्षित श्रीवास्तव अपने गैंग के सदस्यों के साथ मनी छपरा गांव में मौजूद है और किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है. 


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गश्त तेज की. चार बाइक पर सवार आठ अपराधियों ने जैसे ही पुलिस को देखा उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस पर की गई फायरिंग के दौरान चकिया पुलिस की बोलेरो गाड़ी पर 3 गोलियां भी लगी लेकिन जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने एक अपराधी को जख्मी कर दिया और उसकी गिरफ्तारी कर ली गई.