ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट

Bihar Crime News: मोतिहारी में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 90 युवकों से 25-25 हजार की ठगी की गई है. इतना ही नहीं जालसाजों ने सभी को हाउस अरेस्ट कर रखा था. पुलिस ने 4 घंटे के ऑपरेशन में युवकों को रेस्क्यू किया.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के छतौनी थाना इलाके में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 90 युवकों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। छतौनी थाने की पुलिस ने लगभग 4 घंटे के एक ऑपरेशन के बाद इन 90 युवकों को रेस्क्यू किया है। इस ऑपरेशन में सदर डीएसपी, साइबर डीएसपी और कई थानों की पुलिस ने हिस्सा लिया।


बताया गया है कि नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर बंगाल और असम राज्यों के युवकों से ₹25,000 की ठगी की गई और दूसरे लोगों को इस संस्था से जोड़ने के बहाने लगभग 90 युवकों को अपना शिकार बनाया गया। इन्हें हाउस अरेस्ट करके लगातार शोषित किया जा रहा था। जब इसकी जानकारी छतौनी पुलिस को मिली, तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


सदर डीएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि 90 युवकों को रेस्क्यू किया गया है और उनसे बड़े पैमाने पर ठगी हुई है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है। इससे पहले रक्सौल में भी DBR कंपनी के नाम पर 350 युवकों को ठगी का शिकार बनाया गया था। इस बार भी कंपनी का नाम बदलकर युवकों को ठगी की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने बताया कि यह एक तकनीकी और साइबर अपराध भी है। युवकों को व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से झांसा देकर नेटवर्क मार्केटिंग में जोड़ा गया और फिर ठगी की गई। पूरे मामले की साइबर जांच भी की जा रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता