ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

मोतिहारी में लूट की बड़ी वारदात: कारोबारी से एक करोड़ की ज्वेलरी की लूट, आंख में मिर्च पाउडर डालकर अपराधियों ने लूटा सोना

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। अभी 15 दिन पहले ही पटना के बाकरगंज में स्वर

मोतिहारी में लूट की बड़ी वारदात: कारोबारी से एक करोड़ की ज्वेलरी की लूट, आंख में मिर्च पाउडर डालकर अपराधियों ने लूटा सोना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। अभी 15 दिन पहले ही पटना के बाकरगंज में स्वर्ण व्यवसायी से 15 करोड़ के आभूषण और कैश की लूट हुई थी। प्रदेश में अपराधी दिनदहाड़े लूट, हत्या, अपहरण जैसी घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिसे लेकर कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के नगर थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 


बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी से एक किलो 800 ग्राम सोना लूट लिया। लूटे गए सोने की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी लेकर आ रहे त्रिलोकी कुमार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुट गयी है। वही पीड़ित व्यवसायी से पूछताछ की जा रही है। 


बताया जाता है कि सर्राफा कारोबारी मिसकॉट मोहल्ला निवासी त्रिलोकी कुमार की गुदरी बाजार चौक पर त्रिलोकी ज्वेलर्स दुकान है। पास के दुकानदार सद्दाम आभूषण मंदिर के संचालक ने उसे सोना पॉलिश करने और मार्किंग करने के लिए दिया था। सोना लेकर त्रिलोकी कुमार अपने घर आ गया था। सोना मार्किंग करने के बाद झोला में रखकर वापस उस दुकानदार को देने बाइक से जा रहा था। 


इस दौरान बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने त्रिलोकी कुमार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया जिसके बाद वे गिर पड़े और तड़पने लगे वही इसका फायदा उठाते हुए बदमा ज्वेलरी से भरे बैग को लेकर मौके से फरार हो गये। इस घटना से सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले पर पुलिस के कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।