ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

बिहार में सूखे नशा पर बड़ा प्रहार: तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, लग्जरी कार से मिला एक करोड़ का गांजा

Bihar Crime News: मोतिहारी में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ। लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बनकट इलाके में घेराबंदी कर एक लग्जरी कार को पकड़ा, जिसमें से 22 पैकेट उत्तम गुणवत्ता का गांजा बरामद हुआ।


जब्त गांजा और लग्जरी वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारी मात्रा में गांजा की खेप मोतिहारी लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनकट इलाके में वाहन की घेराबंदी की। 


पुलिस को देखते ही चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 22 पैकेट गांजा बरामद किया गया। मौके से पताही निवासी चालक सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


मोतिहारी सदर के राजस्व अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि बरामद गांजा की खेप काफी बड़ी है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की यह खेप किन तस्करों तक पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता