PATNA: पटना के मोकामा से बड़ी खबर आ रही है, जो अनंत सिंह के विरोधी कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग से जुड़ी है। सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह को पंचमहला थाने की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पंचमहला थाना कांड संख्या 27/ 26 मामले में यह गिरफ्तारी हुई है।
दरअसल 23 मार्च 2026 को पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित पचमहला थाने में कांड संख्या 27/26 दर्ज हुआ था। घटना नौरंगा जलालपुर गंगा किनारे दियारा की थी। पचमला थाना के रिजर्व गार्ड सिपाही राम प्रवेश चौधरी ने अपराधी सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह सहित अन्य के खिलाफ पचमहला थाने में केस दर्ज कराया था और कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार यादव कर रहे हैं। सिपाही राम प्रवेश चौधरी ने अपने आवेदन में क्या कुछ लिखा था FIR कॉपी में देखिये?










