ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

मंत्री जनक राम ने अपने धनकुबेर पीए को हटाया, मृत्युंजय कुमार पर विजलेंस ने कसी थी नकेल

PATNA : बिहार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने आखिरकार अपने धनकुबेर आप्त सचिव मृत्युंजय कुमार को पद से हटाने का आदेश दिया है. मंत्री ने अपने सरकारी पीए मृत्युंजय कुमार के ऊपर विजिलेंस की नकेल कस

मंत्री जनक राम ने अपने धनकुबेर पीए को हटाया, मृत्युंजय कुमार पर विजलेंस ने कसी थी नकेल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने आखिरकार अपने धनकुबेर आप्त सचिव मृत्युंजय कुमार को पद से हटाने का आदेश दिया है. मंत्री ने अपने सरकारी पीए मृत्युंजय कुमार के ऊपर विजिलेंस की नकेल कसने के बाद 29 नवंबर यानी सोमवार को पद मुक्त करने का आदेश दिया है. 2 दिन पहले मृतुंजय कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस की स्पेशल यूनिट ने छापेमारी की थी. इस छापेमारी में बड़ी संपत्ति की जानकारी मिली थी जिसके बाद अब मंत्री ने अपने सरकारी पीए से तौबा कर लिया है.


मंत्री जनक राम ने अपनी तरफ से मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को पत्र जारी करते हुए कहा है कि तत्काल प्रभाव से उनके सरकारी आप्त सचिव मृत्युंजय कुमार को पद मुक्त करने के लिए आगे की कार्यवाही की जाए. अब बता दे कि मृत्युंजय कुमार के अलग-अलग ठिकानों पर बिजनेस की तरफ से रेड की गई थी. इसमें स्पेशल विजिलेंस यूनिट को 30 लाख रूपए और सोने की बिस्किट मिले थे. पटना अररिया और कटिहार में छापेमारी के दौरान मृत्युंजय कुमार और उनके भाई धनंजय कुमार के ठिकानों के अलावे मृत्युंजय कुमार की महिला मित्र और पूर्व सीडीपीओ रत्ना चटर्जी के ठिकाने पर भी छापेमारी की गई थी.


मंत्री जनक राम के सरकारी पीए मृत्युंजय कुमार के पास बेशुमार दौलत मिलने के कारण लगातार उनकी किरकिरी हो रही थी. और इसीलिए 2 दिन बाद उन्होंने अपने आप्त सचिव को पद मुक्त करने का फैसला किया.

टैग्स