ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

मामूली विवाद में युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत

BEGUSARAI: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। यहां लूटपाट और हत्या जैसी घटना आम हो चुकी है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले से एक मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद में युवक

मामूली विवाद में युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। यहां लूटपाट और हत्या जैसी घटना आम हो चुकी है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले से एक मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंसुरचक थाना क्षेत्र के गुरदासपुर चौक की है। युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसक मुताबिक़ गुरदासपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद फिरदौस अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसके ही गांव का मोहम्मद तौहीद पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। अचानक उसने युवक को चाकू मार दी। चाकू लगते ही फिरदौस गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 



परिजनों का आरोप है की बुधवार के दिन गुरदासपुर विद्यालय में मृतक के भाई और आरोपी के घर के बच्चे के बीच मामूली विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर बुधवार की रात जब मोहम्मद फिरदोस अपने दुकान पर बैठा था तभी आरोपी पहुंचा और मारपीट करने लगा। इस दौरान उसे चाकू मार दी गई। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद और थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता