ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

बिहार: मंदिर की रखवाली कर रहे 7 कुत्तों को जहर देकर मार डाला, अपराधियों ने बेजुबानों को भी नहीं छोड़ा

DESK: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के आतंक से लोग भी काफी परेशान हैं। पैसों की लालच में अपराधी ऐसी

बिहार: मंदिर की रखवाली कर रहे 7 कुत्तों को जहर देकर मार डाला, अपराधियों ने बेजुबानों को भी नहीं छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के आतंक से लोग भी काफी परेशान हैं। पैसों की लालच में अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अपराधी अब बेजुबानों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें भी अपना निशाना बना रहे हैं। भभुआ में जिस प्रकार की घटना को अपराधियों अंजाम दिया है उसे देख हर कोई हैरान है। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।


दरअसल भभुआ स्टेशन रोड स्थित पूरब काली माता के मंदिर में बदमाश दानपेटी को चुराने पहुंचे थे। दानपेटी पर उनकी नजर पहले से थी। इससे पहले भी मंदिर में चोरी की कोशिश की गयी थी। जिसे देख आस-पास के कुत्तों को मंदिर में खाना दिया जाने लगा। खाना खाने के लिए कुत्ते मंदिर में आने लगे और खाना खाने के बाद रात में मंदिर में ही रहने लगे। जिससे रात में चोरों का भय कम हो गया। चोरों को भी मालूम हो गया था कि मंदिर में कई कुत्ते रात में रहते हैं और मंदिर की रखवाली करते हैं।


 कुत्तों के कारण चोरी करने की हिम्मत चोर भी नहीं जुटा पाते थे। लेकिन चोर अपनी करतूस से बाज आने वाला नहीं था। सबसे बदमाशों ने मंदिर परिसर में रहने वाले कुत्तों को ठिकाने लगाने का प्यान बनाया। चोरों ने जो प्लान बनाई उसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। चोरों ने खाने में जहर मिलाकर सात कुत्तों को मार डाला। कुत्तों को मारने के बाद मंदिर में घुसकर चोरों ने दानपेटी को खाली कर दिया। चोरी और हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग कुत्तो का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  


घटना से गुस्साएं मंदिर समिति के सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य पार्षद प्रतिनिधी शिव जी गुप्ता ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की करतूतें सही नहीं है। आए दिन मंदिरों में चोरी की घटनाए हो रही है। इस तरह की घटनाओं पर पुलिस को सख्ती बरतने की जरूरत हैं। उधर इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। अब देखने वाली बात होगी की पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।