ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

महिला सिपाही के लिए पागल हुआ दारोगा, आधी रात को उसके कमरे में घुसा, बदन से फाड़कर उतारा सारा कपड़ा

DESK : आये दिन आप पुलिसवालों की गलत हरकतों के बारे में जानते या सुनते आ रहे होंगे. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक महिला सिपाही के लिए

महिला सिपाही के लिए पागल हुआ दारोगा, आधी रात को उसके कमरे में घुसा, बदन से फाड़कर उतारा सारा कपड़ा
First Bihar
3 मिनट

DESK : आये दिन आप पुलिसवालों की गलत हरकतों के बारे में जानते या सुनते आ रहे होंगे. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक महिला सिपाही के लिए पागल हुआ सनकी दारोगा आधी रात को अकेले उसके घर में घुस गया और उसके बदन से कपड़ा फाड़कर उतार दिया. दारोगा ने उसके साथ गलत करने की भी कोशिश की.


मामला आगरा का है. यहां एत्मादपुर थाना इलाके में एक दारोगा ने महिला सिपाही के घर में घुसकर उसके साथ बदतमीजी की. आधी रात को महिला सिपाही के कमरे में घुसे इस सनकी दारोगा ने उसके बदन से कपड़े को फाड़कर हटा दिया. पीड़िता महिला सिपाही ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कमरे में घुसने के बाद दारोगा ने कपड़े फाड़ दिए थे.


आरोपी दारोगा महिला सिपाही के साथ छेड़खानी कर ही रहा था कि उसके घरवालों ने दारोगा को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. मारपीट के बाद थाने ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में एक लड़की दारोगा का कॉलर पकड़कर कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है. चलते-चलते उसे थप्पड़ भी मार रही है.


इस संबंध में पहले थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दोनों के बीच आपस का कुछ विवाद था. दोनों पक्ष पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं. गलतफहमी के कारण मारपीट हो गई. बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. महिला सिपाही ने अपने बयान में दारोगा पर गंभीर आरोप लगाया है कि दारोगा ने उसके कपड़े फाड़े. 


महिला सिपाही के लिए पागल हुआ दारोगा, आधी रात को उसके कमरे में घुसा, बदन से फाड़कर उतारा सारा कपड़ा


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दरोगा ने घर में घुसकर कपड़े फाड़ दिए थे. कोर्ट में भी पीड़िता ने अपने बयानों का समर्थन किया है. महिला सिपाही के परिजन गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं थाना पुलिस गिरफ्तारी से बच रही है. तर्क यह दिया जा रहा है कि जिन धाराओं में मुकदमा है उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है.


महिला सिपाही के लिए पागल हुआ दारोगा, आधी रात को उसके कमरे में घुसा, बदन से फाड़कर उतारा सारा कपड़ा


विवेचक ने पहले महिला सिपाही के 161 के बयान दर्ज करवाया. अपने बयानों में महिला सिपाही ने दरोगा पर कपड़े फाड़ने तक के आरोप लगाए. गुरुवार को पुलिस ने महिला सिपाही के कोर्ट में बयान दर्ज कराया है. कोर्ट में भी महिला सिपाही ने एफआईआर का समर्थन किया. अभी तक एत्मादपुर पुलिस ने आरोपित दरोगा को गिरफ्तार नहीं किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा को निलंबित किया गया है. विभागीय जांच के भी आदेश हुए हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें