ब्रेकिंग
‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसू‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसू

महिला दारोगा का यौन शोषण करने वाला हवलदार गिरफ्तार, 6 महीने से थी पुलिस को तलाश

PATNA : बिहार की एक महिला दारोगा का यौन शोषण करने वाले हवलदार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पटना महिला थाने की पुलिस ने आरोपी हवलदार राकेश सिंह को रूपसपुर से गिरफ्त

महिला दारोगा का यौन शोषण करने वाला हवलदार गिरफ्तार, 6 महीने से थी पुलिस को तलाश
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार की एक महिला दारोगा का यौन शोषण करने वाले हवलदार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पटना महिला थाने की पुलिस ने आरोपी हवलदार राकेश सिंह को रूपसपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी हवलदार राकेश सिंह पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। राकेश सिंह के ऊपर बिहार पुलिस की एक महिला दारोगा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। 


दरअसल पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी हवलदार राकेश सिंह रूपसपुर में है। इसके बाद पुलिस ने जगदेव पथ के पास एक घर में रह रहे हवलदार राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी की है। हवलदार पर आरोप है कि वह महिला दरोगा के साथ 17 साल की उम्र से ही डरा धमकाकर यौन शोषण कर रहा था। यही नहीं महिला दारोगा का अश्लील वीडियो बनाकर भी उसने ब्लैकमेल किया। खुद को अविवाहित बताकर उसके साथ रहता रहा। 


हवलदार राकेश सिंह महिला दारोगा को ऊंचे पद पर पहुचाने का लालच देता था। लेकिन जब महिला दारोगा को पता चला कि हवलदार शादीशुदा है तो दूरी बना ली। इसके बाद हवलदार परेशान करने लगा। इससे तंग आकर महिला दारोगा ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।