ब्रेकिंग
खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जखेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्ज

मदरसे में मिली नाबालिग की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

BETTIAH: बड़ी खबर नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र से आ रही है जहां एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मदरसा के क्लास रूम से बरामद किया गया हैं। घटना की जानकारी मिलते हीं इलाके में सनसनी फैल

मदरसे में मिली नाबालिग की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बड़ी खबर नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र से आ रही है जहां एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मदरसा के क्लास रूम से बरामद किया गया हैं। घटना की जानकारी मिलते हीं इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही हैं कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या की गयी है। मौके पर पहुंची शिकारपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।


घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के केसरिया पंचायत स्थित हसनापुर गांव की हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोरी कल देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी फिर गांव के हीं किसी व्यक्ति ने किशोरी का शव गांव में स्थित एक मदरसे के क्लास रूम में पड़ा हुआ देखा जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। 


परिजनों का आरोप हैं कि लड़की की हत्या की गई हैं। परिजनों ने बताया हैं कि लड़की या उसके परिवार वालों के साथ किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लिहाजा किसने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया हैं इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता हैं। वहीं बेतिया एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टी नहीं हुई हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हीं इस संबंध में कुछ कहा जा सकता हैं।


फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया हैं। एसपी ने बताया कि मामला संवेदनशील हैं। मामले का उद्भेदन हो सके इसे लेकर मौके पर डाग स्कॉयर्ड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया हैं। एसपी कहा कि मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई हैं। 


इस हत्याकांड की पहेली को सुलझाने में पुलिस जुट गई हैं लेकिन कई ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं हैं।अहम सवाल यह है कि लड़की मदरसा में कैसे पहुंची और अगर लड़की को अगवा कर घटना को अंजाम दिया गया हैं तो किसने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया हैं।बहरहाल किशोरी की हत्या से परिजनों के साथ-साथ गांव वाले भी सकते हैं और पुलिस से कातिल को पकड़ने और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता