ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड के घर के बाहर दे दी जान, खुद को जिंदा जला दिया; जानिए.. वजह

SARAIKELA: खबर झारखंड के सरायकेला से सामने आ रही है, जहां एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर के बाहर खुद को जिंदा जला डाला। दोनों प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे लेकिन प्रेमी के घर वालों क

प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड के घर के बाहर दे दी जान, खुद को जिंदा जला दिया; जानिए.. वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SARAIKELA: खबर झारखंड के सरायकेला से सामने आ रही है, जहां एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर के बाहर खुद को जिंदा जला डाला। दोनों प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे लेकिन प्रेमी के घर वालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। जिससे हताश प्रेमिका ने प्रेमी के घर से सामने अपनी जान दे दी। 


मृतका की पहचान सोनी लोहार के तौर पर हुई है, जो कुख्यात अपराधी भट्टा लोहार की रिश्तेदार थी। बताया जा रहा है कि सोनी लोहार का बीएसएफ जवान भोला मुदी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था हालांकि बीएसएफ जवान के परिजनों को दोनो का रिश्ता मंजूर नहीं था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।


बताया जा रहा है कि सोनी लोहार कुख्यात अपराधी भट्टा लोहार की रिश्तेदार थी, जिसके कारण लड़के के परिजनों को यह रिश्ता कबूल नहीं था। बुधवार को प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर पहुंची और खुद को आग के हवाले कर दिया। लड़की जलती रही लेकिन किसी ने उसे बचाने तक की कोशिश नहीं की। जबतक पुलिस मौके पर पहुंची युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।