ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

लल्लू यादव की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर का पार्ट्स खरीदकर सिकंदरा से लौटने के दौरान सिर में मारी गोली

SHEIKHPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि पुलिस भी इन्हें रोक पाने में असफल साबित हो रही है। अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा

लल्लू यादव की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर का पार्ट्स खरीदकर सिकंदरा से लौटने के दौरान सिर में मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEIKHPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि पुलिस भी इन्हें रोक पाने में असफल साबित हो रही है। अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के शेखपुरा जिले में सामने आया है। जहां 25 साल के लल्लू यादव की अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मृतक की पहचान शेखपुरा के कुरमुरी गांव निवासी चंद्रिका यादव के 25 वर्षीय बेटे लल्लू यादव के रूप में हुई है। जिसे अपराधियों ने कनपटी में सटाकर गोली मारी है। घटना लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौड़ा मोड़ के पास की है। बताया जाता है कि लल्लू यादव सिकंदरा से ट्रैक्टर्स का डायनेमो बनाकर घर लौट रहा था। तभी अपराधियों ने घेरकर उसकी हत्या कर दी। 


घटना से गुस्साए लोगों ने गौड़ा मोड़ के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग घटना में शामिल बाइक सवार अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। मृतक के भाई विकास ने बताया कि अपराधियों ने उसके भाई के मोबाइल पर कॉल किया था और बुलाकर गोली मारी थी। मृतक के भाई ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।