ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

लहरिया कट बाइक चलाने से मना किया तो मार दी गोली, चचेरे भाई ने घटना को दिया अंजाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ युवक लहरिया कट बाइक चलाने से बाज नहीं आ रहे

लहरिया कट बाइक चलाने से मना किया तो मार दी गोली, चचेरे भाई ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI:  बेगूसराय में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ युवक लहरिया कट बाइक चलाने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसे ही एक शख्स को लहरिया कट बाइक चलाने से मना करना युवक को भारी पड़ गया। उसकी बातें इस तरह से चुभ गयी कि उसने बिना सोचे बड़ा कदम उठा लिया। युवक की नसीहत देना उसे रास नहीं आई और गुस्साएं शख्स ने उसे गोली मार दी। 


गोली मारने वाला शख्स रिश्ते में युवक का चचेरा भाई लगता है। जो आर्मी की तैयारी कर रहा था। गोली लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा स्थित वार्ड नंबर 13 निवासी राम ठाकुर के पुत्र जयराम ठाकुर के रूप मे हुई है। 


इस मामले में परिजन शत्रुघ्न ठाकुर ने बताया कि घायल जयराम ठाकुर ने तेज रफ्तार में बाइक चला रहे शख्स की शिकायत उसके परिजनों से की थी। जब जयराम अपने घर लौट रहा था तब आरोपी ने उसे गोली मार दी। पैर में गोली लगने से जयराम बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता